71 °f
Udaipur
72 ° Tue
72 ° Wed
76 ° Thu
76 ° Fri
Monday, February 6, 2023

समाचार फ्लैश

  • AIR BOOKING
  • Ajmer Vidyut Vitran Nigam
  • Ambulance Service in udaipur
  • Animal Husbandry
  • Army
  • Ayurved Department
  • BDO
  • Broadcast Live
  • BSNL
  • Business Directory
  • Central Govt. Departments
  • Central Jail
  • Channels
  • Circuit House
  • College
  • College Education
  • Commercial Taxes
  • Construction Zone
    • Architect
    • Carpenter
    • Home Decoration
    • Marbles
    • Painter
    • Plumber
    • Sanitry Store
    • Wood Zone
  • Cooperative Department
  • Courier
  • Dairy
  • Dak Bungalow
  • Devsthan
  • Dharamshala in Udaipur
  • DIC
  • Digital Calendar
  • Education Department
  • Employment
  • Event Of The Week
  • Excise
  • FCI
  • Fisheries
  • Forest
  • Government Hospital
  • Government Press
  • GPF
  • Ground Water Department
  • Hospital In Udaipur
  • Image Gallery
  • Kids Zone
  • Privacy Policy
  • Public Survey by Welcome 2 Udaipur
  • School
  • Terms & Conditions
  • Udaipur Directory
    • Association
    • BANK
    • Education Zone
      • School
      • University and Colleges
    • Government Office
      • Divisional Commissioner
      • Electricity Department Udaipur
      • Udaipur Collector – (Designation, Officer Name , Phone Number)
      • Zila Parishad
    • HZL
    • Sports
    • उदयपुर पुलिस
    • चिकित्सा क्षेत्र
      • Medical Store
    • समाचार पत्र
  • udaipur sections
  • Udaipur Talent
  • Udaipur Talent
  • W2U के बारे में
  • welcome
  • अस्वीकरण
  • आने वाले कार्यक्रम
  • आपातकालीन कॉल
  • उदयपुर पार्षद
  • करियर और मार्गदर्शन
  • कुछ नया देखना चाहते है
  • कृषि मृदा। संरक्षण विभाग
  • कोरोना हेल्पलाइन
  • खाइये अपने बजट में
  • खाना
    • Restaurant food in udaipur
      • Multi Cuisine
      • Thali
      • Vegetarian Restaurant
    • Street Food in Udaipur
  • गांव में रहना पसंद करेंगे या जंगल में बिताएंगे रात
  • घूमिये अपने बजट में
  • ठहरिये अपने बजट में
  • डेस्टिनेशन वेडिंग
    • Destination Wedding Venue in Udaipur
    • Event Planner
    • Wedding Services
      • Mehendi
      • Wedding Bands
      • घोड़ी वाले
  • नल टपक रहा है या बिजली का स्विच है खराब
  • नौकरियां
  • पर्यटक हेल्पलाइन
  • पर्यटन स्थल
  • रथयात्रा लाइव
  • शादी अपने बजट में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • होटल
    • Home Stay
    • Hotel in Udaipur
[gtranslate]
Welcome 2 udaipur

उदयपुर अलर्ट

कोरोना: विवाह अनुमति व अन्य वक्त जरूरत काम आने वाले उदयपुर प्रशासन के ईमेल एड्रेस यहां देख सकते हैं…
उदयपुर में विभिन्न आयोजनों की अनुमति के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
कॅरियर एंड जाॅब
आपातकालीन कॉल
पर्यटक हेल्पलाइन
Welcome 2 udaipur
No Result
View All Result
Welcome 2 udaipur
[gtranslate]
No Result
View All Result

Home » लेख » दशमलव पद्धति दुनिया के लिए भारत का उपहार

दशमलव पद्धति दुनिया के लिए भारत का उपहार

November 5, 2022
in नवीनतम न्यूज़, लेख
0
वेब-सिरीज : गाली-गोली की तरफ बढ़ती भारतीय कला यात्रा

-ह्रदय नारायण दीक्षित-

भारत में गणित का विकास वैदिककाल में ही हो रहा था। ऋग्वेद में इसके साक्ष्य हैं। लेकिन अंग्रेजी सत्ता के प्रभाव व अन्य कारणों से कुछ विद्वानों का मत भिन्न है कि प्राचीनकाल में भारतवासियों को शून्य की जानकारी नहीं थी। शून्य गणित का मुख्य अंक है। ‘एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका’ में कहा गया है कि शून्य के अंक का अविष्कार संभवतः हिन्दुओं ने किया था। शून्य और शून्य के स्थानगत मूल्य की जानकारी भी वैदिककाल में थी। 1 से 10 अंकों के प्रतीक ”अधिकतर भारत में उत्पन्न हुए। अरबों ने उनका व्यापक प्रयोग किया। उन्हें हिन्दू अरेबिक अंक कहा जाता है।” (वही) दशमलव पद्धति दुनिया के लिए भारत का उपहार है। डॉ. रामविलास शर्मा ने ‘भारतीय नवजागरण और यूरोप’ (पृष्ठ 333) में लिखा है, ”शून्य का अविष्कार, स्थान के अनुसार शून्य के प्रयोग द्वारा अंक की मूल्य वृद्धि भारतीय प्रतिभा का चमत्कार है।” गणित विज्ञान का आधार है। ज्योतिर्विज्ञान का पूरा तंत्र गणित आधारित है। सामान्य जीवन में भी गणित का उपयोग है। गणित भारत में फली फूली। प्रत्येक भारतवासी को इसका गर्व होना चाहिए।

भारत में गणित के विकास के सम्बंध में एसएन मेन ने लिखा है- ”शब्दांक और दशमिक स्थानगत मूल्यव्यवस्था में उनका व्यवहार एक अन्य अपूर्व भारतीय विकास है। विशाल परिमाण की संख्या सामग्री को पद्यबद्ध गणितीय ग्रंथों में समेट लेने के लिए यह पद्धति निर्मित हुई थी। अंकों से उनके संसर्ग के अनुसार शब्द नाम चुने जाते थे।” ऋग्वेद में गणित न होने अथवा शून्य की जानकारी न होने के तर्क गलत हैं। ऋग्वेद के ‘पुरुष’ पर ध्यान देना चाहिए। पुरुष सूक्त के प्रारम्भ में पहला शब्द है – सहस्त्र शीर्षा। पुरुष के सहस्त्र सिर हैं। सहस्त्र गणित की संख्या है। अग्नि ऋग्वेद के महत्वपूर्ण देवता हैं। ऋग्वेद (6.2.5) में कहते हैं, ”अग्नि का उपासक शतायु होता है।” यहां शत सौ का संख्यावाची है। ऋषि सौ शरद जीना चाहते हैं – जीवेम शरदं शतम। ऋषियों को गणित का ज्ञान न होता तो सौ या सहस्त्र शब्द कैसे प्रयोग में आते? ऋग्वेद (1.164.48) में काल के लिए कहते हैं- ”कालचक्र में 360 खूंटियां हैं।” ये खूंटियां वर्ष के दिन हैं। एक मंत्र (2.18.5) में इन्द्र से स्तुति है- ”हे इन्द्र आप बीस और तीस घोड़ों से मेरे पास आइए। चालीस पचास, साठ और सत्तर उत्तम घोड़ों से सोमरस पीने आइए। वैदिक साहित्य में ऐसे अनेक मंत्र हैं। एक मंत्र (10.33.5) में राजा के रथ में तीन घोड़े हैं। ऋषि इस रथ में बैठते हैं। राजा ऋषि को एक सहस्त्र दक्षिणा देता है। यहां तीन और सहस्त्र की संख्या अलग अलग है। ये मंत्र गणित ज्ञान के साक्ष्य हैं।

वैदिक पूर्वज गणित का सदुपयोग करते थे। गणित का ज्ञान विद्वानों तक ही सीमित नहीं था। सोम एक वनस्पति हैं। वे इसे कूट पीस कर पेय बनाते थे। ऋषि सोम के दस पात्र तैयार करते हैं। (6.20.4) सोमरस तैयार करते समय भी उनका ध्यान दस की संख्या पर है। वे सोम कूटते समय बट्टा पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। इस बट्टा को वे दस उंगलियों से पकड़ते थे। (10.94.8) उंगलियां दस होती हैं। 5 इन्द्रियां बाहर होती हैं और पांच भीतर। मनुष्य शरीर ”दस इन्द्रियों वाला है।” (6.44.24) मित्र वरुण प्रतिष्ठित देवता हैं तो घर भी बड़ा होना चाहिए। इनके ”भवन में एक सहस्त्र खम्भें हैं।” (2.41.5) यहां एक सुनिश्चित संख्या का उल्लेख है। ऐसे अनेक मंत्रों में गणना के लिए संख्यावाची शब्द हैं। शून्य महत्वपूर्ण है। आगे वाली संख्या किसी संख्या में शून्य जोड़ने से मिल जाती थी। एक में शून्य बढ़ाने से दस। दस में शून्य बढ़ाने से सौ। सौ में शून्य बढ़ने से सहस्त्र फिर शून्य बढ़ने से 10 सहस्त्र, नियुक्त एक लाख, प्रयुक्त 10 लाख के लिए प्रचलित थे। 4 की संख्या महत्वपूर्ण है। ऋग्वेद(7.35.8) में शांति मंत्र में कहते हैं- ”सूर्य, समुद्र, जल, पर्वत शांति दें, चारों दिशाएं शांति दें।” दिशाएं पहले 4 ही थी। चार को महत्वपूर्ण बताने वाले मंत्र मजेदार हैं – ”उर्वशी ने पुरुरवा के साथ चार वर्ष बिताए। (10.95.16) इन्द्र से ऋषि की 4 प्रार्थनाएं हैं। (8.60.9) इन्द्र का वज्र चार धाराओं वाला है। (4.22.2) वाणी के 4 स्थान हैं। (1.164.45) ”चार की संख्या का उल्लेख महत्वपूर्ण है और ऋग्वेद के कई प्रसंगों में है।

दस की संख्या महत्वपूर्ण थी। दिशाएं पहले चार थीं – सामने, पीछे, दाएं और बाएं। बाद में दिशाएं 10 हो गईं। दस दिशाओं का ध्यान उपासना का हिस्सा है। दस की संख्या का महत्व रामायण में भी है। श्रीराम के पिता राजा दशरथ थे। लंका के राजा रावण दशानन थे। ऋग्वेद में दाशराज्ञ युद्ध का उल्लेख है ही। छह की संख्या का प्रयोग कई बार हुआ है, अश्विनी देवों ने छह घोड़ों वाले रथ का प्रयोग किया (1.116.4) प्रजापति का आधा हिस्सा द्युलोक में है। उसके रथ में सात चक्र हैं, प्रत्येक चक्र में 6 अंश हैं। (1.164.12)” ऋग्वेद के ऋषि देवस्तुति करते हैं। मंत्र दृष्टा हैं। उन्हें सृजन का पुरस्कार मिलता है। एक मंत्र (8.68.14) में ऋषि के पास 6 दानदाता आते हैं।” ऋतुऐं भी 6 हैं। वैसे तीन लोकों की चर्चा ज्यादा है मगर ऋग्वेद (1.164.6) में छह लोक हैं। भारत में तमाम दर्शनों का विकास हुआ लेकिन इनकी मान्य संख्या षट दर्शन कही जाती है। योग विज्ञान में मनुष्य में छह चक्र – षट चक्र हैं। जान पड़ता है कि कुछ उपासकों के पास धनाभाव था। स्तुति है कि- ”छह देवियां उसे धन दें। (10.128.5) ऋषि छह की संख्या व 10 की संख्या से सुपरिचित हैं। वे शून्य बढ़ाकर प्राप्त होने की संख्या का प्रयोग करते हैं।

यूनानी दार्शनिक पाइथागोरस के दर्शन में अंकों का विशेष महत्व है। वे भारत से प्रभावित थे। पुनर्जन्म मानते थे। भारत के विद्यालयों में उनका प्रमेय पढ़ाया जाता है – ”किसी त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग दो समकोण के बराबर होता है।” भारत ने त्रिकोणमिति का विकास किया। उसे आधुनिक रूप दिया था और बीजगणित क¨ भी। भारतीय कालगणना में समय की छोटी से छोटी इकाई भी स्पष्ट है। परमतत्व के सम्बंध में उपनिषद् के ऋषियों का विचार है- ”वह अणु से भी छोटा है, महत् से भी बड़ा है।” प्रश्नोपनिषद् में 6 जिज्ञासुओं के 6 प्रश्न हैं। वृहदारण्यक उपनिषद् में संख्या का अतिक्रमण है, मंत्र (5.1) शुरू होता है ”वह पूर्ण है, यह पूर्ण है। यह पूर्ण उस पूर्ण की अभिव्यक्ति है। पूर्ण से पूर्ण घटाओ तो पूर्ण ही बचता है।” भारत की अनुभूति में पूर्ण सदा पूर्ण रहता है।” यहां गणित का सौंदर्य है।

गीता (8.17) में ब्रह्मा के एक दिन में 1000 युग हैं और युग इसी संख्या वाली रात्रि।” ब्रह्मा के दिन में चार युगों वाले एक हजार चक्र होते हैं। सतयुग 1728000 वर्ष, त्रेता 1296000 वर्ष, द्वापर 864000 वर्ष और कलियुग 432000 वर्ष का होता है। 9 या 9 से किसी भी संख्या का गुणनफल प्राप्त संख्या के अंकों का योग 9 ही होता है। महाभारत में 18 पर्व हैं। 1 और 8 का जोड़ 9। गीता में 18 अध्याय हैं। संतों के नाम के पहले सम्मानसूचक संख्या 108 या 1008 लगाते हैं। इनका योग भी 9 है। ज्ञान, विवेक और श्रद्धा में भी अंकगणित का प्रयोग केवल भारत में ही संभव हुआ है।

(लेखक, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।)

Tags: Decimal System India's Gift to the World
ShareTweetSendShareSend

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe

Related Posts

Image Gallery
आने वाले कार्यक्रम

उदयपुर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक सहित कई होंगे अनुष्ठान

February 5, 2023
लो आ गया फाल्गुन, उदयपुर सिटी पैलेस में हुआ होलिका रोपण
उदयपुर न्यूज़

लो आ गया फाल्गुन, उदयपुर सिटी पैलेस में हुआ होलिका रोपण

February 5, 2023
उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने जीते तीन गोल्ड
उदयपुर न्यूज़

उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने जीते तीन गोल्ड

February 5, 2023
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना : उदयपुर से कामाख्या की तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन रवाना
उदयपुर न्यूज़

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना : उदयपुर से कामाख्या की तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन रवाना

February 5, 2023
खेलो इंडिया में उदयपुर की प्रतिभाओं ने किया क्वालीफाई
Udaipur Talent

खेलो इंडिया में उदयपुर की प्रतिभाओं ने किया क्वालीफाई

February 5, 2023
डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने की उदयपुर के प्रमुख स्थानों पर सफाई
उदयपुर न्यूज़

डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने की उदयपुर के प्रमुख स्थानों पर सफाई

February 4, 2023

उदयपुर में आपका स्वागत है

  • ठहरिये अपने बजट में
  • खाइये अपने बजट में

‘वेलकम 2 उदयपुर’

‘वेलकम 2 उदयपुर’ जी हां, जब भी कोई मेहमान हमारे शहर में आता है तो हम एकदम शॉर्ट टर्म में यही कहकर उसका स्वागत करते हैं। इन शब्दों में न केवल स्वागत की भावना जुड़ी है, बल्कि ये शब्द हमारी मेहमाननवाजी के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है।मेवाड़ की मेहमाननवाजी विश्व प्रसिद्ध है। मेहमान की हर चीज, यहां तक कि उसकी हर भावना की चिंता मेवाड़वासी करते हैं, ‘वेलकम 2 उदयपुर’ जी हां, जब भी कोई मेहमान हमारे शहर में आता है तो हम एकदम शॉर्ट टर्म में यही कहकर उसका स्वागत करते हैं। इन शब्दों में न केवल स्वागत की भावना

Usefull Links

Dining Chairs
Counter & Bar Stools
Occasional Chairs
Daybeds & Chaises

Support Link

Benches & Ottomans
Dining Tables
Coffee & Cocktail Tables
Consoles & Desks

accessories

Cabinets & Bookcases
Screens
Outdoor Furniture
Floor Samples

Contact link

Side Tables
Beside Tables
Sideboards & Drawers
Lounge Chairs

Udaipur Top Places To Explore

1234567891
user@gmail.com
Univercity Road New RTO Office , Udaipur , 313202

© Copyright 2023 welcome2udaipur Designed by Tarangsoft Solutions LLP

Home

W2U के बारे में

पर्यटन स्थल

उदयपुर गैलरी

ऑनलाइन निर्देशिका

होटल