Saturday, January 16, 2021

समाचार फ्लैश

  • उदयपुर की आवाज
  • संपर्क करें
hi Hindi
en Englishgu Gujaratihi Hindiit Italianja Japanesela Latinmr Marathipa Punjabiru Russianta Tamilte Telugu
Welcome 2 udaipur

कोरोना अलर्ट

कोरोना: उदयपुर में शुक्रवार 15/01/21 को सामने आए 9 नए संक्रमित, एक्टिव केस 436
अस्पतालों में कोरोना बैड की उपलब्धता जानने के लिए यहां क्लिक कीजिये
कोरोना में शादी: अब उदयपुर में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यहां देखें ईमेल आईडी
उदयपुर में 19 जनवरी तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
उदयपुर जिले भर में ‘नो मास्क-नो एंट्री’ सख्ती से लागू
कोरोना हेल्पलाइन उदयपुर
कॅरियर एंड जाॅब
आपातकालीन कॉल
पर्यटक हेल्पलाइन
Welcome 2 udaipur
No Result
View All Result
Welcome 2 udaipur
hi Hindi
en Englishgu Gujaratihi Hindiit Italianja Japanesela Latinmr Marathipa Punjabiru Russianta Tamilte Telugu
No Result
View All Result

Home » ज्योतिष » क्या कहते हैं गुरुवार 14/01/21 को आपके सितारे..

क्या कहते हैं गुरुवार 14/01/21 को आपके सितारे..

January 14, 2021
in ज्योतिष, नवीनतम न्यूज़
0

आचार्य भरत दुबे

युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत

पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार, 14 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन एवं वस्त्र-आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर परिजनों से तकरार की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपके व्यवहार के किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। बाहरी खान-पान से बचें। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

ShareTweetSendShareSend

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe

Related Posts

ज्योतिष

क्या कहते हैं शनिवार 16/01/21 को आपके सितारे

January 16, 2021
भारतीय सेना ​​जल्द ही अलग से बनाएगी ‘ड्रोन रेजिमेंट’
नवीनतम न्यूज़

भारतीय सेना ​​जल्द ही अलग से बनाएगी ‘ड्रोन रेजिमेंट’

January 15, 2021
कोरोना इफैक्ट : मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं
उदयपुर न्यूज़

सुखाड़िया विश्वविद्यालय की फाइनल मार्कशीट पर अब नहीं लिखा जाएगा सप्लीमेंट्री

January 15, 2021
चीन में कोरोना के गलत आंकड़े बताने पर भड़के ट्रम्प , ट्वीट कर लगायी फटकार 
अंतरराष्ट्रीय न्यूज़

विदाई से पहले चीन को ट्रम्प का एक और झटका

January 15, 2021
राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
नवीनतम न्यूज़

राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान

January 15, 2021
देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 37,975 नए मामले, 480 लोगों की मौत
उदयपुर न्यूज़

कोरोना: उदयपुर में शुक्रवार 15/01/21 को सामने आए 9 नए संक्रमित, एक्टिव केस 436

January 15, 2021

उदयपुर में आपका स्वागत है

  • ठहरिये अपने बजट में
  • खाइये अपने बजट में

ट्रेंडिंग न्यूज़

2021 – उम्मीदों की लालिमा

2021 – उम्मीदों की लालिमा

by W2U TEAM KK
January 1, 2021
0

2020: यादें – कोरोना काल के बीच कुछ खट्टी, कुछ मीठी

संकट में साथ रहकर एक-दूसरे को संभालने का सबक सिखा गया साल 2020

by W2U TEAM KK
December 31, 2020
0

दिल को सुकून देने वाला यह नजारा नये साल में आबाद रहे ..

दिल को सुकून देने वाला यह नजारा नये साल में आबाद रहे ..

by W2U TEAM KK
December 22, 2020
0

लेख

चौदह को ही मनेगी मकर संक्रांति, दोपहर में है पुण्य काल

मकर संक्रांति: सांस्कृतिक उल्लास और आस्था का पर्व

by W2U TEAM KK
January 13, 2021
0

...

राजस्थान में कोरोना से तीन और मौत, 16 जिलों में 204 नए संक्रमित

कोरोनाः डब्ल्यूएचओ की चीन को क्‍लीन चिट देने की तैयारी

by W2U TEAM KK
January 12, 2021
0

...

सरकार ने चीन के अलीबाबा सहित 43 और मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

डिजिटल युग के नए आयाम : कार्यालय से बाहर कार्यालय का काम

by W2U TEAM KK
January 12, 2021
0

...

Welcome 2 Udaipur

उदयपुर आने वाले हर मेहमान के लिए अपने शहर के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो, यह तो इस प्रयास का उद्देश्य है ही, साथ ही उदयपुर शहरवासियों को भी उनकी जरूरत के अनुसार जानकारी, मदद उपलब्ध हो सके, यह भी प्रयास किया जा रहा है।

श्रेणियाँ

  • पर्यटन स्थल
  • उदयपुर न्यूज़
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय

जानकारी

  • नौकरियां
  • चिकित्सा क्षेत्र
  • समाचार पत्र
  • उदयपुर पुलिस
  • आने वाले कार्यक्रम

विजिटर

PHP Hits Count

नवीनतम समाचार

क्या कहते हैं शनिवार 16/01/21 को आपके सितारे

January 16, 2021
भारतीय सेना ​​जल्द ही अलग से बनाएगी ‘ड्रोन रेजिमेंट’

भारतीय सेना ​​जल्द ही अलग से बनाएगी ‘ड्रोन रेजिमेंट’

January 15, 2021
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • W2U के बारे में
  • पर्यटन स्थल
  • उदयपुर गैलरी
  • ऑनलाइन निर्देशिका
  • लेख
  • खाना
  • होटल
  • डेस्टिनेशन वेडिंग
  • आने वाले कार्यक्रम
  • उदयपुर पार्षद

© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Emergency call

Corona Helpline

Online Directory

Mail us