Thursday, June 30, 2022

समाचार फ्लैश

  • उदयपुर की आवाज
  • संपर्क करें
  • विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
hi Hindi
af Afrikaanssq Albanianam Amharicar Arabichy Armenianaz Azerbaijanieu Basquebe Belarusianbn Bengalibs Bosnianbg Bulgarianca Catalanceb Cebuanony Chichewazh-CN Chinese (Simplified)zh-TW Chinese (Traditional)co Corsicanhr Croatiancs Czechda Danishnl Dutchen Englisheo Esperantoet Estoniantl Filipinofi Finnishfr Frenchfy Frisiangl Galicianka Georgiande Germanel Greekgu Gujaratiht Haitian Creoleha Hausahaw Hawaiianiw Hebrewhi Hindihmn Hmonghu Hungarianis Icelandicig Igboid Indonesianga Irishit Italianja Japanesejw Javanesekn Kannadakk Kazakhkm Khmerko Koreanku Kurdish (Kurmanji)ky Kyrgyzlo Laola Latinlv Latvianlt Lithuanianlb Luxembourgishmk Macedonianmg Malagasyms Malayml Malayalammt Maltesemi Maorimr Marathimn Mongolianmy Myanmar (Burmese)ne Nepalino Norwegianps Pashtofa Persianpl Polishpt Portuguesepa Punjabiro Romanianru Russiansm Samoangd Scottish Gaelicsr Serbianst Sesothosn Shonasd Sindhisi Sinhalask Slovaksl Slovenianso Somalies Spanishsu Sudanesesw Swahilisv Swedishtg Tajikta Tamilte Teluguth Thaitr Turkishuk Ukrainianur Urduuz Uzbekvi Vietnamesecy Welshxh Xhosayi Yiddishyo Yorubazu Zulu
Welcome 2 udaipur

कोरोना अलर्ट

कोरोना : उदयपुर में 27/06/22 को 07 नए संक्रमित, एक्टिव केस हुए 48
कोई अस्पताल चिरंजीवी योजना में इलाज से मना करे तो 18001806127 पर दर्ज कराएं शिकायत
कोरोना: विवाह अनुमति व अन्य वक्त जरूरत काम आने वाले उदयपुर प्रशासन के ईमेल एड्रेस यहां देख सकते हैं…
कॅरियर एंड जाॅब
आपातकालीन कॉल
पर्यटक हेल्पलाइन
Welcome 2 udaipur
No Result
View All Result
Welcome 2 udaipur
hi Hindi
af Afrikaanssq Albanianam Amharicar Arabichy Armenianaz Azerbaijanieu Basquebe Belarusianbn Bengalibs Bosnianbg Bulgarianca Catalanceb Cebuanony Chichewazh-CN Chinese (Simplified)zh-TW Chinese (Traditional)co Corsicanhr Croatiancs Czechda Danishnl Dutchen Englisheo Esperantoet Estoniantl Filipinofi Finnishfr Frenchfy Frisiangl Galicianka Georgiande Germanel Greekgu Gujaratiht Haitian Creoleha Hausahaw Hawaiianiw Hebrewhi Hindihmn Hmonghu Hungarianis Icelandicig Igboid Indonesianga Irishit Italianja Japanesejw Javanesekn Kannadakk Kazakhkm Khmerko Koreanku Kurdish (Kurmanji)ky Kyrgyzlo Laola Latinlv Latvianlt Lithuanianlb Luxembourgishmk Macedonianmg Malagasyms Malayml Malayalammt Maltesemi Maorimr Marathimn Mongolianmy Myanmar (Burmese)ne Nepalino Norwegianps Pashtofa Persianpl Polishpt Portuguesepa Punjabiro Romanianru Russiansm Samoangd Scottish Gaelicsr Serbianst Sesothosn Shonasd Sindhisi Sinhalask Slovaksl Slovenianso Somalies Spanishsu Sudanesesw Swahilisv Swedishtg Tajikta Tamilte Teluguth Thaitr Turkishuk Ukrainianur Urduuz Uzbekvi Vietnamesecy Welshxh Xhosayi Yiddishyo Yorubazu Zulu
No Result
View All Result

Home » नवीनतम न्यूज़ » सुपर पावर बनने की दौड़ में कहां खड़ा है भारत

सुपर पावर बनने की दौड़ में कहां खड़ा है भारत

January 10, 2021
in नवीनतम न्यूज़, लेख
0
सुपर पावर बनने की दौड़ में कहां खड़ा है भारत
विक्रम उपाध्याय
कोविड के बाद की अर्थव्यवस्था कैसी होगी? कौन सुपर पावर बनेगा, किसकी अर्थव्यवस्था तबाह होगी? यह बहस विभिन्न मंचों पर चल रही है। चीनी अर्थशास्त्री विशेषकर इस बहस को हवा दे रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि इस दशक के अंत तक चीन दुनिया का सबसे बड़ा अर्थतंत्र होगा। ब्रिटेन स्थित सेंटर फाॅर इकोनाॅमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च का दावा है कि कोविड पर जल्दी काबू पाने के कारण चीन 2028 तक अमरीका और यूरोप से बहुत आगे निकल जाएगा। इसी संस्था ने यह भी भविष्यवाणी की है कि चीन और अमेरिका के बाद भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यानी सुपर पावर बनने की दौड़ में भारत भी पीछे नहीं है।
दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था पर नजर डालें तो पाएंगे कि अभी भी अमेरिका 21.43 खरब डाॅलर की जीडीपी के साथ बाकी सभी देशों के मुकाबले काफी आगे है। चीन अभी भी अमेरिकी जीडीपी के मुकाबले लगभग आधे 14.34 खरब डाॅलर की जीडीपी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी आंकड़े का आकलन यदि प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ करें तो पाएंगे कि अमेरिका चीन से मीलों आगे है। अमेरिका का प्रतिव्यक्ति जीडीपी 65,298 डाॅलर है तो चीन का प्रति व्यक्ति जीडीपी 10,262 डाॅलर है। जापान और जर्मनी भी प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में चीन से बहुत आगे हैं। जापान का प्रतिव्यक्ति जीडीपी 40,247 डाॅलर है तो जर्मनी का 46,445। इन्हीं आंकड़ों को भारत के संदर्भ में देखें तो तस्वीर ज्यादा चमकदार नहीं लगती। भारत का जीडीपी 2.87 खरब डाॅलर का है और प्रति व्यक्ति जीडीपी केवल 2,100 डाॅलर है। यानी सुपर पावर बनने की दिशा में भारत को अभी भी लंबा सफर तय करना है।
अमरीकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत उसकी टेक्नोलाॅजी और सर्विस सेक्टर है। फाइनेंस, रियल एस्टेट, इंश्योरेंस, प्रोफेशनल एवं बिजनेस सर्विसेज उसकी जान है। अमेरिका एक खुली अर्थव्यवस्था है, जहां पूरी दुनिया से निवेश आता है। दुनिया की प्राइम करेंसी डाॅलर होने के कारण अमेरिका अपने कर्जे को ठीक से ढंग से संभाल पाता है। आर्थिक पावर के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री पावर होने के कारण भी अमेरिका सुपर पावर के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखने में कामयाब रहा है। लेकिन धीरे-धीरे अमेरिका अब कई चुनौतियों से घिर भी गया है। सामाजिक रोष अमेरिका में बहुत बढ़ गया है। रूस और चीन से उसे आर्थिक और सामरिक टक्कर मिल रही है।
चीन ने पिछले चार दशक में काफी तरक्की की है। जीडीपी के मामले में दुनिया का दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन बन चुका है और वह अमेरिका को पीछे छोड़ने की होड़ में पूरी तरह शामिल हो चुका है। चीन ने कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों में पूरी दुनिया में आगे निकल चुका है। वह इस समय दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। पर कोविड के कारण उसकी चुनौतियां बहुत बढ़ गई हैं। रूस को छोड़ दुनिया के सभी बड़े देशों का चीन के प्रति रुख नकारात्मक हो गया है। अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया और भारत के साथ लगभग उसकी दुश्मनी हो चुकी है। जाहिर है चीन का निर्यात बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। कोरोना के मामले में पूरी दुनिया चीन को शक की नजर से देख रही है और यही उसके सुपर पावर बनने में बहुत बड़ी बाधा बनने वाला है।
चीन की अर्थव्यवस्था इस समय बहुत दबाव में है। कई साल तक लगातार दो अंकों में वृद्धि दर हासिल करने वाला चीन अब पिछड़ रहा है। कोविड से पहले भी चीन की पिछले तीन साल में औसत वृद्धि दर 6 प्रतिशत की रही। हालांकि चीन यह दावा कर रहा है कि कोविड पर जल्दी काबू पाने के कारण वह दुनिया की पहली अर्थव्यवस्था बन गया है जिसकी पाॅजिटिव ग्रोथ रेट है। चीन ने दावा किया है कि 2020-21 में उसकी वृद्धि दर 7 प्रतिशत से भी अधिक होगी। लेकिन कई ऐसी मीडिया रिपोर्ट आई हैं जिनसे पता चलता है कि चीन के उद्योग बहुत दबाव में हैं। अमेरिका से सीधी टकराव के कारण चीन का निर्यात बहुत प्रभावित हुआ है और अब चीन घरेलू उपभोग को ध्यान में रखकर अपनी अर्थव्यवस्था का संयोजन कर रहा है। यदि अमेरिका की बाइडन सरकार भी चीन के प्रति पुराना रुख बरकरार रखती है और ट्रेड वार जारी रहता है तो चीन का सुपर पावर बनने का अवसर कमतर होता जाएगा।
तो क्या भारत की स्थिति चीन से बेहतर है। क्या भारत के पास सुपर पावर बनने की क्षमता और संभावना है। हाल के वर्षों में भारत अधिक उदारवादी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों और अध्ययन संगठनों ने भारत के विकास का पूर्वानुमान सकारात्मक बताया है। हालांकि मार्च 2020 की शुरुआत में ही कोविड के आ जाने के बाद भारत का जीडीपी विकास दर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद ऑप्टिमिज्म इंडेक्स में भारत एक आशावाद देश के रूप में शामिल है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अभी भी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा। हाल ही में जारी वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में लगभग 9 प्रतिशत का संकुचन आएगा, लेकिन उसके बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी और अंततः 2021 में भारत 5. प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल कर लेगा।
भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बेहद सक्रिय और कुछ हद तक उतावले भी हैं। 2025 तक भारत को पांच खरब डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने का उनका पहला लक्ष्य सामने है। उसको हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने एक के बाद एक कई सुधार कानूनों को लागू किया है। जिनमें इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 29 असमान और कभी-कभी विरोधाभासी श्रम कानूनों की जगह चार अधिक सुसंगत कानून, 1955 के आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कृषि उपज, अनुबंध कृषि और परिवहन, भंडारण, कीमतों और वितरण पर नियंत्रण के कानून, रक्षा, नागरिक उड्डयन, रेलवे, कोयला, खनन और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को उदार बनाने के लिए सुधारों की घोषणा, जीएसटी और कॉर्पोरेट कर में कमी शामिल हैं।
सुपर पावर अमेरिका बना रहे या चीन उसका स्थान ले ले, पर इतना अवश्य है कि भारत की विश्व अर्थव्यवस्था में अपनी एक अलग धाक और पहचान बनी रहेगी, क्योंकि भारत कई क्षेत्रों में अभी से बढ़त बनाए हुए है। 120 करोड़ ग्राहकों के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार है। चीन के बाद उपभोक्ता बाजार भारत से बड़ा कोई और नहीं है। खाद्यान्न के मामले में भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है। भारत दुनिया का एक मजबूत मिलिट्री पावर है। वायु सेना की सूची में चौथे, नौसेनाओं की सूची में 7 वें स्थान पर थल सेना रैंकिंग में भी भारत चौथे स्थान पर है। भारत अब दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देश से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और कई देशों को हथियार निर्यात भी कर रहा है। इनफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी हो या स्पेश साइंस अब भारत का नाम बड़े देशों में लिया जाता है।
भारत युवाओं का देश है और राजनीतिक रूप से पूरी तरह से स्थिर भी। भारत के पास अवसर भी है और संभावनाएं भी, चीन और अमेरिका की तरह आर्थिक महाशक्ति बनने का।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe

Related Posts

उदयपुर में सर्व हिन्दू समाज की मौन हुंकार, हत्यारों को फांसी की मांग
उदयपुर न्यूज़

उदयपुर में सर्व हिन्दू समाज की मौन हुंकार, हत्यारों को फांसी की मांग

June 30, 2022
इतिहास के पन्नों में: 20 मार्च
किड्स ज़ोन

इतिहास के पन्नों में 30 जूनः संथालों ने अंग्रेजों के खिलाफ फूंका बिगुल

June 30, 2022
उदयपुर न्यूज़

कोरोना : उदयपुर में 29/06/22 को 09 नए संक्रमित, एक्टिव केस हुए 46

June 30, 2022
मुख्यमंत्री निवास पर सर्वदलीय बैठक
उदयपुर न्यूज़

मुख्यमंत्री निवास पर सर्वदलीय बैठक

June 29, 2022
इतिहास के पन्नों में: 20 मार्च
किड्स ज़ोन

इतिहास के पन्नों में 29 जूनः बरकरार है उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री का ‘तिलिस्म’

June 29, 2022
सुखाड़िया विश्वविद्यालय : हठ योग पर शोध की पहली पीएचडी शुभा कोठारी को
Udaipur Talent

सुखाड़िया विश्वविद्यालय : हठ योग पर शोध की पहली पीएचडी शुभा कोठारी को

June 28, 2022

उदयपुर में आपका स्वागत है

  • ठहरिये अपने बजट में
  • खाइये अपने बजट में

ट्रेंडिंग न्यूज़

विक्की-कैट ने दिखाई अपनी शादी की झलक, लिखा प्यार भरा नोट

विक्की-कैट ने दिखाई अपनी शादी की झलक, लिखा प्यार भरा नोट

by W2U TEAM KK
December 10, 2021
0

उदयपुर के किशन ने यह कार्य कर पाई तारीफ

उदयपुर के किशन ने यह कार्य कर पाई तारीफ

by W2U TEAM KK
November 27, 2021
0

बच्चों ने मॉडल बनाकर समझाया हड़प्पा संस्कृति का महत्व

बच्चों ने मॉडल बनाकर समझाया हड़प्पा संस्कृति का महत्व

by W2U TEAM KK
November 24, 2021
0

लेख

हम कैसे रामभक्त हैं?

शिक्षा में संस्कृत अनिवार्य करें

by W2U TEAM KK
June 27, 2022
0

...

सावधान : एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवा कर ठग ने ठगे 74 हजार

साइबर हमले से राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा

by W2U TEAM KK
June 27, 2022
0

...

अगले बरस हम हरियाली अमावस्या पर मेले में जरूर मिलेंगे…

‘बाड़ाबंदी पर्यटन’ के लिए उदयपुर में आपका स्वागत है…!

by W2U TEAM KK
June 22, 2022
0

...

Welcome 2 Udaipur

उदयपुर आने वाले हर मेहमान के लिए अपने शहर के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो, यह तो इस प्रयास का उद्देश्य है ही, साथ ही उदयपुर शहरवासियों को भी उनकी जरूरत के अनुसार जानकारी, मदद उपलब्ध हो सके, यह भी प्रयास किया जा रहा है।

श्रेणियाँ

  • पर्यटन स्थल
  • उदयपुर न्यूज़
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लेख

जानकारी

  • नौकरियां
  • चिकित्सा क्षेत्र
  • समाचार पत्र
  • उदयपुर पुलिस
  • आने वाले कार्यक्रम

विजिटर

PHP Hits Count

नवीनतम समाचार

उदयपुर में सर्व हिन्दू समाज की मौन हुंकार, हत्यारों को फांसी की मांग

उदयपुर में सर्व हिन्दू समाज की मौन हुंकार, हत्यारों को फांसी की मांग

June 30, 2022
इतिहास के पन्नों में: 20 मार्च

इतिहास के पन्नों में 30 जूनः संथालों ने अंग्रेजों के खिलाफ फूंका बिगुल

June 30, 2022
  • About Us
  • आपातकालीन कॉल
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • आने वाले कार्यक्रम

© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.

No Result
View All Result
  • Welcome To Udaipur | Flash News, Total Tourism Info, Local Publicity Service in Udaipur
  • W2U के बारे में
  • पर्यटन स्थल
  • उदयपुर गैलरी
  • ऑनलाइन निर्देशिका
  • खाना
  • उदयपुर पार्षद
  • होटल
  • डेस्टिनेशन वेडिंग
  • लेख
  • आने वाले कार्यक्रम

© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

  • Home

  • Emergency call

  • Corona Helpline

  • Online Directory

  • Mail us

AllEscort