‘राजस्थान का कश्मीर’ और ‘पूरब का वेनिस’ कहा जाने वाला शहर उदयपुर, अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच झीलों की इठलाती लहरों के साथ झीलों के पालों का शिल्प सौन्दर्य पूरी दुनिया को यहां खींच लाता है, यहां के महल, झील के बीच में स्थित जग निवास, जग मंदिर, नेहरू गार्डन, सौर वेधशाला जैसे स्थल भी अपने आप में अनूठी पहचान रखते हैं। शहर की मेहमाननवाजी को भी लोग नहीं भूल पाते, एक बार यहां आने वाले का यहां से जाने को मन नहीं करता, चले जाने के बाद भी दुबारा आने की चाह बनी रहती है, इसीलिए हम भी यही कहते हैं, उदयपुर में आपका स्वागत है।
उदयपुर आने वाले हर मेहमान के लिए अपने शहर के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो, यह तो इस प्रयास का उद्देश्य है ही, साथ ही उदयपुर शहरवासियों को भी उनकी जरूरत के अनुसार जानकारी, मदद उपलब्ध हो सके, यह भी प्रयास किया जा रहा है।
© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.
© 2020 Welcome 2 Udaipur | Developed by: Tarangsoft Solutions LLP.